बेटियों की रक्षा करने बेटों को दिलाई शपथ:ड़ॉ वन्दना प्रेमी

Aug 02 2023

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की ओर से जारी विज्ञप्ति में पम्मी बानो ने बताया कि संस्था द्वारा ईदगाह स्थित सर्वोदय शांति विद्यालय में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व सभापति लालजी जादौन, विशिस्ट अतिथि ईसी मेम्बर ड़ॉ शिवेंद्र सिंह राठौड़, प्राचार्य नारायण सिंह तोमर उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने की सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर ड़ॉ शिवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे देश की राष्ट्रपति भी महिला हैं। आज बेटियां देश विदेश में नाम रोशन कर रही है। वही ड़ॉ वन्दना ने कहा कि हमे स्कूल के बाद भी घर पर पढ़ाई करना चाहिए जिससे हमारे कॉन्सेप्ट किलियर होंगे। साथ ही विद्यालय के सभी छात्रों को बेटियों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लालजी जादौन ने सभी सम्मानित छत्राओ को बधाई दी एवं संस्था द्वारा निरन्तर किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की। 
उत्कृष्ट छात्रा सम्मान में सुनीता तोमर, सीमा गर्ग, रुचि गर्ग, आस्था श्रीवास्तव, पायल मांझी, कंचन गुप्ता, नैंसी वर्मा, सैफी सिद्दकी, सय्यद अनफ़ासुल अली व गूँजन पाल उपस्थित रही।