सर्व ब्राह्मण महासमिति के 22 आजीवन सदस्य धर्म रक्षक से सम्मानित

Aug 02 2023

ग्वालियर। निशुल्क सर्व ब्राह्मण विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन, अक्षया तृतीया पर भगवान परशुराम पालकी, गंगा दशहरा पर नि:शुल्क सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन एवम प्रत्येक पूर्णिमा पर जनकल्याणकारी श्री सत्यनारायण कथा सहित समाज हितैषी कार्यो के लिए पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, महेश मिश्रा, रामकुमार कटारे, नरेंद्र शर्मा, डा मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में डा. जयवीर भारद्वाज द्वारा गठित सर्व ब्राह्मण महासमिति के 22 आजीवन सदस्यों को धर्म रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में बृजेश चतुर्वेदी, रविंद्र नाथ नायक, प्रकाश नारायण शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, गिरिराज शरण शर्मा गुरूजी, राम प्रकाश शर्मा, मनोज त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, राम कौशल शर्मा (भिंड), डा मुन्नालाल शर्मा, नरेश कटारे, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती प्रिया शर्मा, श्रीमती श्वेता शर्मा, श्रीमती हनी शर्मा, श्रीमती अनीता शर्मा, नेहा कौल, श्रीमती सुधा दीक्षित, भुवनेश्वर सोनू बाजपेई,  नितिन-महेश मिश्रा, श्रीतीरथ मिश्रा, हेमंत एडिशन शर्मा, कपिल  भार्गव, राम निवास शर्मा को अंग वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान आजीवन सदस्य पत्रक,भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात कथावाचक पंडित गिरिराज गुरू के मुखारविन्दु से संगीतमयी श्री सत्यनारायण कथा सम्पन्न हुई।
ब्राह्मण वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा सकल सनातन धर्म के अनुनायियों का मार्गदर्शन कर उनका उत्थान में  अग्रणी भूमिका का निर्वाहन किया है। सभी सनातनियों ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया है। ओर आज भी सदकर्मी ब्राह्मणो का सम्मान करते हैं। विश्व का अधिकांश सनातनी श्री हनुमान जी को नमन करता है, फिर भी उनकी जयंती पर शासकीय अवकाश नही है, जो होना चाहिए। ब्राह्मणों को एकजुट होना समय की आवश्यकता है।
स्वागत भाषण में स्वागताध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि महासमिति को राजनीति से दूर रखकर शुद्व समाजसेवा ही करेगी। संचालन भूवनेश्वर सोनू बाजपेई ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश शर्मा हनी शर्मा ने किया।