डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दी प्रस्तुति

Aug 02 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न साहित्यिक व सांस्कृतिक  कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। यह आयोजन 28 जुलाई से प्रारंभ होकर 3 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं। इस आयोजन के अन्तर्गत प्रात: 10 बजे से विभिन्न कैटेगरी में डांस प्रतियोगिता का आयोजन तानसेन कला वीथिका पड़ाव पर आयोजित किया गया।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि एएसपी क्राईम राजेश दंडोतिया, विशिष्ट अतिथि यातायात प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, यातायात सूबेदार सोनम पाराशर उपस्थित थी। निर्णायक मंडल में नेहा शर्मा व शिखा सोनी उपस्थित थी। आयोजन में एक सैकड़ा बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और एक से बढक़र एक प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी गई। इस आयोजन को विभिन्न आयु वर्ग व विभिन्न कैटेगरी में आयोजित किया गया था।