बापू आश्रम में भोलेनाथ का अभिषेक हुआ

Aug 01 2023

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम में विराजे महादेव परिवार का रुद्राभिषेक पंडित मनीष शास्त्री के आचार्य के साथ विजय महाराज, अर्जुन भाई, सतराम भाई द्वारा मुख्य यजमान बलबीर सिंह परमार के साथ संपन्न कराया गया। जिसमें आश्रम वासियों के साथ बीपीएस सेंगर इत्यादि ने भोलेनाथ महादेव के पूरे परिवार का दही दुग्ध शहद से अभिषेक के अलावा पंचामृत से स्नान कर इत्र पुष्प से बेल पत्र अर्पित कर शहर वासियों के लिए लोक कल्याण की कामना की गई। पूजा अर्चना के पश्चात पूर्णाहुति पर मंगल आरती कर भोलेनाथ की जय जयकार की गई।