जेसीआई ग्वालियर यारियाँ की पिकनिक का आयोजन

Aug 01 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा यारियाँ लेडी जेसी विंग की पिकनिक का आयोजन देवालय रिसोर्ट में किया गया। जिसमें 70 जेसिरेट्स ने एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूल पार्टी, नेल आर्ट, अंताक्षरी, हाउजी आदि गेम्स खिलाए गए। कार्यक्रम में चटपटी चाट का एवं अंत में डिनर का भी आयोजन किया गया था। इस प्रोग्राम की प्रोजेक्ट इंचार्ज स्वाति अग्रवाल एवं प्रेरणा कलानी एवं कन्वीनर पूर्व चेयरपर्सन रानू गुप्ता थी। कार्यक्रम का आयोजन हनी अनेजा द्वारा किया गया।
प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए रुपाली माँगलिक, पुष्पा कोठारी, रूचि अग्रवाल, निशा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, दीपांश गुप्ता, रजत अनेजा, सजल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।