हिन्दू राष्ट्र निर्माण से ही होगी तिलक को सच्ची श्रद्धांजलि

Aug 01 2023

ग्वालियर। हिन्दू महासभा के तत्वाधान में भारत के स्वाधीनता संग्राम के जनक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जिन्हें जनता ने लोकमान्य की उपाधि से सममानित किया ऐसे पं बाल गंगाधर तिलक की 103वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को लाल बाल पाल प्रतिमा स्थल फूलबाग पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम में एकत्रित होकर भारत माता के इस महान सपूत को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा जयवीर भारद्वाज ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। और महापौर शोभा सिकरवार से प्रतिदिन महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण की मांग की। इस अवसर पर सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्वांसुमन अर्पित किए।
प्रतिमा स्थल पर रामबाबू सेन, अर्चना सिंह चौहान, लोकेश शर्मा, मनोज पचोरी, सागर बाबा, सुधीर शर्मा, अजय भदोरिया, अर्चना चौहान, अभिषेक पटसरिया, प्रशांत राजोरिया, अभिषेक पटसारिया, आशंका चौहान ने आभार व्यक्त किया।