मनोहर कटारिया अजाक्स के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्ति

Aug 01 2023

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने शासकीय केआरजी कॉलेज के स्पोट्र्स ऑफिसर मनोहर कटारिया को अजाक्स जिला ग्वालियर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कटारिया वर्तमान में अजाक्स के जिला सचिव के जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
इनकी नियुक्ति पर गोपाल भोसले, अतर सिंह जाटव, नरेन्द्र गोयल, डॉ. दिनेश पवन, महामृत्युंजय सिंह, पुत्तू सिंह, इंजी. महेन्द्र कौशल, डॉ. रविन्द्र नोर्के, नेत्रपाल सिंह, जीएस. दोहरे, जीतू मौर्य, डॉ. सूरजभान प्रजापति, मनोज पंचोली, हरिशंकर दिवाकर, कुंवर राज कटारे, एमएल. लिथोरिया आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बधाई दी।