लम्बिंत मांगो को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया

Aug 01 2023

ग्वालियर। स्वयंसेवक अधिकारी कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश जिला ग्वालियर नगर निगम कर्मचारियों की लम्बिंत मांगो को लेकर एक बैठक की गई है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि ग्वालियर नगर निगम प्रशासन की तानाशाही के चलते नगर निगम कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। क्योंकि संगठन को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन दिये 15दिवस हो जाने के बावजूद आज दिनांक तक कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नही किया गया है। अव संगठन उग्र आंदोलन करने का निर्णय ले चुका है।  चरणबद्घ आंदोलन की रुपरेखा अनुसार जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया गया। 
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नरेंद्र योगी, विष्णु दत्त शर्मा, विनीत त्रिपाठी, लाखन सिंह, मुकेश पाल, राहुल पवैया, पवन अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।