भाजपा में कार्यकर्ता काम आत्मीय आनंद के साथ कार्य करता है:प्रभात झा
Aug 01 2023
ग्वालियर। भाजपा में विचारधारा के लिए कार्यकर्ता काम आत्मीय आनंद के साथ कार्य करता है। हम विचारधारा से जुड़े हुए हैं। हमारी पार्टी के जब देश में केवल दो सांसद थे, हम तब नहीं घबराए, आज कार्यकर्ताओं की दम पर और उनकी मेहनत से 303 सांसद हो गए हैं। अगर इतिहास रचना है तो आप 72 दिनों के लिए घर छोड़ें और क्षेत्र में मेहनत करें। आपकी महेनत जरूर रंग लाएंगी। उक्त उद्गार पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने थाटीपुर चौराहा स्थित गैलेक्सी गार्डन में सोमवार को आयोजित ग्वालियर पूर्व विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
इससे पूर्व अतिथियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर विधानसभा सम्मेलन का शुभारंभ किया। प्रभात झा ने कहा कि हम उस महल के लोग हैं जिसमें राजमाता थी। उन्हें जेल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी, उन्होंने कहा कि तुम्हारी जेल में जितना दम है, जितना दमन करना है करो, मैं भारतीय जनसंघ के दीपक को बुझने नहीं दूंगी अपने रक्त से मैं इसको जलाऊंगी और इसलिए कभी घबराइए मत।
भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है:माया सिंह
इस अवसर पर पूर्व मंत्री माया सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा दल है, जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोंपरि है। यह वही दल है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हालांकि इसके लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संकल्प के भाव से पार्टी के लिए समर्पित होना पड़ेगा। जिला प्रभारी अरुण चतुर्वेदी कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए कार्य करता है। आगामी समय चुनाव है, कार्यकर्ताओं को अभी से अपनी तैयारियां तेज करना होगी। अपने बूथ को मजबूत करने के संकल्प के साथ घर-घर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचाने का काम करना है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, नितेश शर्मा, राज चड्ढा, पारस जैन, सुमन शर्मा, राजू सेठ, सोमेश महंत, पीतांबर सिंह, रामेश्वर भदौरिया, सुरेंद्र शर्मा, अशोक जादौन, धर्मेंद्र राणा, अनिल कौरव, राकेश शर्मा, अशोक बांदिल, शिव सिंह यादव, रमाकांत महते, जबर सिंह गुर्जर, उमेश भदौरिया, हरिओम झा, रेशू राजावत, मंजू सिकरवार, किरण भदौरिया, उमा भदौरिया, रेखा त्रिपाठी, कृष्णा महोबिया, मीना चौहान, मंजू शाक्य, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









