सीपी कॉलोनी के पार्क को देख महापौर बोलीं, क्या ये पार्क है
Jul 31 2023
ग्वालियर। वार्ड 25 का निरीक्षण करने पहुंची महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने जब मुरार लेदर फैक्ट्री के पास बने स्व. माधवराव सिंधिया पार्क को देखा तो वे इसे देखते ही अधिकारियों से बोली क्या ये पार्क है। इस दौरान मौजूद अधिकारियों से कहा कि पार्क को विकसित किया जाए और इसकी देखभाल की जाए। महापौर डॉ.शोभा सिकरवार सुबह सीपी कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में पानी और सीवर की समस्याओं को बताया। उनका कहना था कॉलोनी में पानी के निकास की उचित व्यवस्था नहीं है वहीं सीवर लाइनों का मिलान नहीं हुआ है। निरीक्षण के दौरान उन्हें कचरे के ठिए भी मिले इस पर उन्होंने कहा कि यह ठिए खत्म की जाए और सफाई की व्यवस्था को ठीक किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जहां-जहां पानी की निकासी की समस्या आ रही है उसे दूर करने तथा सीवर लाइनों के मिलान सहित अन्य जन समस्याओं का निराकरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र के लोग और अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









