सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि जुटाने पर ग्वालियर जिले को मिला सम्मान
Jul 31 2023
ग्वालियर। देश की रक्षा के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले शहीदों के आश्रितों एवं दिव्यांग सैनिकों की सहायतार्थ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सहयोग राशि जमा करने में ग्वालियर जिला भी प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल है। इस उपलब्धि पर भोपाल स्थित राजभवन में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के वार्षिक अधिवेशन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा ग्वालियर जिले को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्नल नरेश सिंह तोमर ने प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्राप्त कीं। सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तोमर ने यह प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी सौंपी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री तोमर ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर वर्ष 2021 के लिये ग्वालियर जिले को 10 लाख 53 हजार रूपए का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य के एवज में ग्वालियर जिले में लगभग साढ़े 12 लाख रूपए की धनराशि शहीदों एवं उनके आश्रितों के लिये संग्रहीत की गई। उन्होंने बताया ग्वालियर जिला पिछले पाँच सालों से लगातार लक्ष्य से ज्यादा धनराशि जमा कर वीर शहीद सैनिकों के प्रति एकजुटता और सच्ची सदभावनाएँ व्यक्त कर रहा है।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का इसके लिये आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि इस साल भी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर लक्ष्य से अधिक धनराशि जमा करने में सहयोग करेंगे।
जिला पंचायत में आयोजित हुए कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार व नवागत अपर कलेक्टर टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









