मकान में रखी कार में आग लगी, धुए से घुटने लगा छात्रों का दम
Jul 31 2023
ग्वालियर। मकान में रखी कार में सोमवार अल सुबह आग लग गई। जहां कार रखी थी, उसके पास ही एक कमरा है जिसमें पांच छात्र रहते हैं। अचानक आग लगने से कमरे में धुआं भर गया और छात्रों का दम घुटने लगा। कुछ ही देर में यहां फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। जिससे छात्रों को बचा लिया गया। अगर समय पर आग नहीं बुझती तो अनहोनी हो सकती थी। आग कमरे तक भी भडक़ सकती थी। यह घटना महाराजपुरा स्थित आदित्यपुरम इलाके की है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदित्यपुरम में अमित शर्मा रहते हैं। उनकी हुंडई कार आई-20 घर में ही खड़ी थी। वह पोर्च में अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं। यहीं पर एक कमरा है। जिसे उन्होंने छात्रों को किराये पर दे रखा है। निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि कार पर बिजली का तार गिरा। इसके बाद कार के टायर से आग लग लगी। कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। जहां छात्र रहते थे, उनके कमरे के अंदर धुआं पहुंच गया और उनका दम घुटने लगा। छात्र मदद के लिए चीखने लगे। मकान मालिक और पड़ोसियों ने तुरंत 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से फायर ब्रिगेड को सूचना मिली। फायर ब्रिगेड यहां पहुंची और आग बुझाई। जिस कमरे में छात्र फंसे थे, उस कमरे का दरवाजा भी छात्र नहीं खोल पा रहे थे। अगर कुछ देर और आग न बुझती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









