30वें स्थापना दिवस पर सामूहिक भोज का आयोजन डबरा में हुआ
Jul 31 2023
ग्वालियर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30वें स्थापना दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा के द्वारा दिगंबर महावीर जैन मंदिर में सभी सदस्यों ने पूजा प्रक्षाल की एवं विश्व कल्याण एवं शांति हेतु शांति धारा की गई। इसी उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (गोट) का आयोजन किया गया। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एसके जैन एवं रीजन सचिव सुनील जैन भिंड से पधारे जिनका सभी सदस्यों ने सम्मान किया।
रीजन सचिव के द्वारा फेडरेशन के सिद्धांत समाज सेवा, मानव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से होने वाले राष्ट्र हित के बारे में बताया गया एवं फेडरेशन के निर्देशों को डबरा शाखा को अवगत कराया गया। फेडरेशन ने डबरा शाखा की प्रंशसा करते हुए, बताया यदि हम सब इसी तरह से कार्य करेंगे तो समाज के हित में एक अच्छा कदम उठा पाएंगे। जिससे सभी सदस्यों में एक नई ऊर्जा प्रदान हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
निर्मल जैन, हेमंत जैन, आदित्य जैन, देवेंद्र जैन, राहुल जैन, मोनिका जैन एडवोकेट, महेंद्र जैन, विवेक जैन, आदित्य जैन, विक्की जैन, नवनीत जैन, मुनेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, रोहित जैन, नितिन जैन, अनुज जैन, सौरभ जैन, नितिन जैन, अमित जैन, मोंटू जैन, विवेक जैन, पीयूष जैन आदि सभी सदस्यों ने मिलकर उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया एवं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









