पंजाबी जहां रहता है वह उस क्षेत्र का भी करता है विकास: सिंधिया

Jul 30 2023

ग्वालियर। पंजाबी प्रतिभा सम्मान एवं पंजाबी महासम्मेलन का सफल आयोजन बंधन वाटिका में पंजाबी सेवा समिति एवं पंजाबी परिषद चंबल संभाग ग्वालियर के तत्वधान में किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी समाज की 19 बिरादरी है एकजुट होकर एक छत के नीचे आई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेहा बग्गा, चरणजीत नागपाल, हिमांशु खत्री, मोहनलाल अरोरा, कन्हैयालाल आनंद ने गणेश वंदना कर सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण प्रवीण नागपाल एवं सचिव अजय बत्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर 90 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, एवं समाज की 21 विभूतियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर आभार प्रकट शिल्पा खत्री ने किया।
कार्यक्रम में सिंधिया ने अपने उद्बोधन में पंजाबी समाज के इतिहास के बारे में भगत सिंह सुखदेव के बलिदान से लेकर महाराजा रणजीत सिंह की शौर्य की गाथा का उद्बोधन किया और पंजाबी समाज को एक पराक्रमी एवं परिश्रमी एवं मेहनतकश बताया एवं छात्रछात्राओं के रूप में प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दी। 
इस मौके पर प्रतिभा सम्मान समारोह में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया प्रभारी राजू पंडित के सुपुत्र प्रवेश शर्मा प्रिंस को माला पहनाकर आशीर्वाद देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजलि बत्रा, कुलवीर भारद्वाज, रमेश अग्रवाल, अभय चौधरी, मुन्नालाल गोयल, सत्यपाल बत्रा, महेश बत्रा, केके सूरी, अविनाश ग्रोवर, डॉ प्रेम अरोरा, जयवीर भारद्वाज, बलवंत जी मदान, हरिओम नागपाल, डॉ राहुल सपरा, मीडिया प्रभारी राजू पंडित मनोज जुनेजा, हरीश साहनी, प्रमिला मारवाह, विनोद सूरी, अजय चोपड़ा, संजय सपरा, अमित अनेजा, अरविंद धवन, कमल मिगलानी, अनिल पुनियानी, कमल पुनियानी, कमल नागपाल, नरेश तलूजा, नरेंद्र बत्रा, भरत कथूरिया, अशोक मारवा, बबीता डाबर, नीरज डावर, हरीश नागपाल, ओमप्रकाश कथूरिया,जवाहर सचदेवा, श्याम सचदेवा, रामपुनियानी, जगदीश गूगनानी डॉटर नीलम महिंद्रा, यशपाल कपूर, आत्मप्रकाश मोगिया, राजेंद्र सूरज उपस्थित रहे।