पर्यावरण का संदेश देने व पेड़ पौधे लगाने का संदेश देने पौधा वितरण फूलबाग चौराहे पर सम्पन्न

Jul 30 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देने हेतु मुख्य अतिथि डीएसपी यातायात नरेश बावू अन्नोटिया, विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता दादा, सूबेदार सोनम पाराशर की मौजूदी में प्रात: 8 बजे से राहगीरों को नि:शुल्क गमले सहित 101 पौधे वितरण का आयोजन फूलबाग चौराहे पर किया गया। 
आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में अतिथियों ने सभी शहरवासियों से अपील की एक-एक पौधा प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. शिखा कटठल, अंकित कटठल पार्षद, मनोज सेठी, राजू कक्का, राम रावत, राम कुमार गुप्ता, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, धर्मेन्द्र सारस्वत, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, शिवम् गुप्ता, मुकेश कसाव आदि मौजूद रहे।