वृक्षा रोपण और जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन

Jul 30 2023

ग्वालियर। रूबी एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी एवं कश्यप वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा रविवार को मोनी बाबा आश्रम पर जनरल नॉलेज, बेसिक सेल्फ डिफेन्स और वृक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
रविवार को संस्था कि तरफ से जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन बच्चो कि थिंकिंग कैपेबिली को चेक करने के लिए किया गया। 90 बच्चो ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया, विजेता बच्चो को उपहार मे टीशर्ट और सर्टिफिकेट व अन्य बच्चो को भी सर्टिफिकेट दिये गए। साथ ही बच्चो को सेल्फ डिफेन्स कि बेसिक जानकारिया दी गई। 
कैसे बच्चो को अनजान लोगों से सतर्क रहने कि जरुरत हैं। हर बच्चे को अपनी रक्षा करना आना चाहिए। कभी किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने का सामान नही लेना चाहिए आदि ऐसी जानकारिया बच्चो को दी गई। प्रतियोगिता का आयोजन कश्यप वेलफेयर सोसाइटी कि अध्यक्ष इंजी. रूबी सिंह के द्वारा किया गया। रूबी सिंह ने कहा सेवार्थ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अ पी दीक्षित और उनकी टीम शिक्षा के क्षेत्र मे सराहनीय काम कर रही है। हमारी संस्था भी समिति के बच्चों के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। ताकि बच्चो का मानसिक और शारीरिक विकास हो सकें। अभी हमारी संस्था लगातार वृक्षारोपण कर रही है। और यहाँ हम सब कि जिम्मेदारी है कि हम पेड़ो कि रक्षा करें। भविष्य मे होने वाले पेड़ संकट से बचा जा सकें, इस तरह कि प्रतियोगिता मे भाग लेने से बच्चों का उत्साह बढ़ता है। और ऐसी प्रतियोगितायों का आयोजन होना जरुरी है। 
कार्यक्रम मे डॉ. नीरा श्रीवास्तव, डॉ शिव कुमार मिश्रा, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल,अमजद खान, डॉ. ज्योति कुशवाह, विकास, पूनम, तनुज, विवेक, आशीष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।