बदमाशों ने दोस्त का जन्मदिन मनाने आए युवक को गोली मारी,जान बची
Jul 30 2023
ग्वालियर। दोस्त का जन्मदिन मनाने आए युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है। जब दोस्त के दरवाजे पर सभी दोस्त मिलकर केक कटवा रहे थे, उसी समय बाइक सवार दो चचेरे भाई हाथ में कट्टा लहराते हुए आए। बाइक सवारों ने रंगदारी दिखाते हुए कट्टे से एक के बाद एक दो फायर कर दिए। पहली गोली हवा में निकली और दूसरी युवक के पैर में जाकर लगी।
घटना गत देर रात 1 बजे सत्यनारायण मोहल्ला की है। गोलियां चलाने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान हो गई है और अभी वह घर से फरार हैं।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के जहांगीर कटरा भैंरो बाबा मंदिर के पास रहने वाला 21 वर्षीय गगन राठौर पुत्र भागचंद्र राठौर के दोस्त रितिक मांझी का रविवार को बर्थडे था। इसे अपने अंदाज में मनाने के लिए गगन गत देर रात 12 बजे ही उसके घर सत्यनारायण का मोहल्ला राम जानकी मंदिर पर पहुंचे। साथ में दोस्त प्रथम गुप्ता, भानू झा, मोहित राय और देवराज शाक्य थे। कुछ देर इंजाय करने के बाद गगन और उसके साथी रितिक के जन्मदिन का केक काटने के लिए दरवाजे पर पहुंचे और केक काटने की तैयारी कर रहे थे, तभी पास ही रहने वाले रोहित राजपूत और नकुल राजपूत, यादव मोहल्ला की तरफ से बाइक से आए।
रोहित बाइक चला रहा था और नकुल पीछे बैठा था। उनके पास आने से पहले ही नकुल ने कट्टा निकाला और हवा में लहराते हुए एक फायर कर दिया। अभी कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही नकुल ने कट्टा वापस लोड कर लिया और इस बार उसने जन्मदिन मना रहे दोस्तों की तरफ फायर किया। गोली पैर में लगने से गगन घायल हो गया है।
गोली गगन के पैर की एडी में लगी। गोली लगते देखकर आरोपी बाइक वापस यादव मोहल्ला की तरफ ही लेकर भाग गए। गगन को गोली लगते ही उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत उपचार के बाद खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जब जांच की तो पता लगा कि हमलावर और घायल एक दूसरे को जानते तक नहीं है। बाइक सवार हमलावरों ने यह घटना नशे में धुत होकर रंगदारी में की है। उनकी गोली का शिकार गगन हो गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैं। पुलिस अब उनके संभावित स्थानों का पता लगाकर दबिश दे रही है।
ग्वालियर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह तोमर ने बताया कि एक दोस्त का बर्थ डे मना रहे युवक को दो बदमाशों ने गोली मारी है। आरोपी अपने घर से फरार हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









