बजरंग भक्त मंडल ने मार्क हॉस्पिटल गौशाला में 500 किलो हरे चारे की सेवा

Jul 30 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत 4 वर्षो से निरंतर प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में 30 जुलाई रविवार को 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
जिन सदस्यसें के सहयोग से सेवा की गई उनमें 100 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, 100 किलो हिमांशु बघेल द्वारा,100 किलो अर्जुन तोमर द्वारा, 100 किलो गजराज द्वारा, 100 किलो अभिषेक शर्मा द्वारा की गई।
गौ सेवा में बजरंग भक्त मंडल के आशीष मंगल, अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, हिमांशु बघेल, राम किशोर मंगल, अंकुश कोटिया, दीपक बघेल, अर्जुन तोमर आदि सदस्य मौजूद थे।