वनवासी छात्रावास अन्नदान महादान कार्यक्रम हुआ

Jul 30 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा जेसीआई इंडिया फ्लेगशिप प्रोग्राम दान के दौरान फूड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन केदारपुर शिवपुरी लिंक रोड, लिंक हॉस्पिटल के सामने वनवासी छात्रावास मेें किया गया। 
छात्रावास में वर्तमान में 100 से अधिक छात्र अध्ययनाधीन एवं निवासरत हैं। सभी छात्रों को जेसीआई ग्वालियर के सदस्यों द्वारा भोजन वितरित किया गया। भोजन वितरण का यह कार्यक्रम जेसीआई ग्वालियर द्वारा हर माह आयोजित किया जाता है। 
कार्यक्रम के संयोजक राधामोहन गुप्ता एवं प्रायोजक सजल-स्वाति अग्रवाल थे। कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल, मुकेश जैन, दीपांश गुप्ता, प्रभात चोपड़ा, रूचि अग्रवाल,  सुनीता अग्रवाल एवं पुष्पा कोठारी आदि उपस्थित रहे।