चूड़ी व कंगन की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Jul 30 2023
ग्वालियर। मुरार के सौदागर संतर में अमन चूड़ी व कंगन पैलेस है। दुकान के बाहर ही बिजली का पोल है। शनिवार देर रात अचानक बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी उडक़र दुकान में आकर गिरीं। लाख की चूडिय़ों ने तत्काल आग पकड़ ली। दुकान मालिक व स्टाफ जब तक कुछ समझ पाते आग फेल गई। दुकानदार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन जब तक कोई आता आग बेकाबू हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस सहित अन्य व्यापारीगण वहां पहुंच गए और दमकल दस्ते को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपायुक्त फायर सेफ्टी डॉ. अतिबल सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड कर्मियों ने पानी फायर कर आग पर काबू पाया। लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपए का माल जल गया है।
दुकानदार ने अभी रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए नया माल भरा था। घटना की सूचना मिलते ही महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विधायवक सतीश सिकरवार, मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल पहुंच गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची महापौर डॉ. शोभा सिकरवार को दुकान संचालक अमन और गब्बर ने बताया दुकान में करीब 2 से 3 लाख रुपए का माल भरा हुआ था जो पूरा जल चल गया है। घटना के बाद महापौर ने पीडि़त दुकान संचालक को 50 हजार रुपए अपनी तरफ से आर्थिक सहायता दी है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आर्थिक मदद के लिए बात की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









