परमार के निधन पर मंत्री भदौरिया, पूर्व सांसद भागीरथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Jul 29 2023

ग्वालियर। जनपद सदस्य एवम बाल विकास समिति अध्यक्ष नवल सिंह परमार व सिटी लाइफ हॉस्पिटल संचालक प्रदीप परमार के दादा के निधन पर ग्राम पर्रावन मेहगांव निवास पर राज्य मंत्री ओपी एस भदौरिया, पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद ने पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 92 वर्षीय बद्री सिंह परमार का अभी हाल में ही निधन हो गया था। 
सामाजिक प्रतिष्ठा के धनी बद्री सिंह मेहगांव क्षेत्र के प्रभाव शाली व्यक्ति थे। उनके गृह ग्राम पर्रावन में श्रद्धांजलि देने जन प्रतिनिधि समाज सेवियों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्री ओपी एस भदौरिया पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद, समाज सेवी दीपक तोमर, अमर सिंह परिहार, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार इत्यादि शामिल रहे।