केंद्रीय विद्यालय में किए गए कार्यों व उपलब्धियों से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की
Jul 29 2023
ग्वालियर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 शक्ति नगर ग्वालियर में नई शिक्षा नीति 2020 की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर जिला स्तरीय प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दृश्य श्रव्य सामग्री के माध्यम से नई शिक्षा नीति-2020 का परिचय प्रस्तुत किया गया। इस प्रेसवार्ता में ग्वालियर शहर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 से संजीव कुमार संभरिया ,केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 से राघवेंद्र लाल संथानिया, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 से उमेश चंद्र ,केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5 से प्रभारी प्राचार्य नरेशचंद्र शर्मा, अमित कुमार पालीवाल प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय डबरा, संजय अग्रवाल प्राचार्य टेकनपुर, संतोष यादव केंद्रीय विद्यालय टेकनपुर, अब्दुल वहाब प्राचार्य सीआरपीएफ नयागांव, रविंद्र कुमार रूसिया जवाहर नवोदय विद्यालय पिछोर द्वारा अपने अपने विद्यालयों में विगत 3 वर्षों में नई शिक्षा नीति के तहत किए गए कार्यों उपलब्धियों एवं अनुपालन से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
के.वि. क्रमांक 1 के प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। गौरव कुमार द्विवेदी ने इस शिक्षा नीति के अंतर्गत बालवाटिका, प्रवेश आयु का पुन:संरेखण, निपुण पहल, विद्यालय प्रवेश, कौशल विषय, शिक्षकों के लिए शैक्षणिक बदलाव और प्रशिक्षण, विद्यांजलि पोर्टल, पीएमश्री विद्यालय, पीएम ई- विद्या, ई-लर्निंग क्लास रूम, अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना आदि नई शिक्षा नीति से जुड़े अनेक पहलुओं पर पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की।
सभी केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के संस्था प्रमुख ने आगामी वर्षों में नई शिक्षा नीति पर आधारित विद्यार्थियों के चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण बदलाव का आश्वासन दिया। श्रीमती प्रभा रेणुका ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। केंद्रीय विद्यालय क्र.1की प्रेसवार्ता में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एके चौधरी, श्रीमती भारती यादव, श्रीमती वर्षा सक्सैना उपस्थित रहे। डॉ.शेषकुमारी बघेल ने प्रेस वार्ता आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









