केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अक्षया के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया

Jul 29 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव की नातिन अक्षया यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सिकंदर कंपू स्थित कक्षा यादव के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया उन्हें तसल्ली दी कि वह चिंता ना करें हम आपके साथ हैं। उन्हें भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित रहे। श्री सिंधिया रात 10 बजे अक्षया यादव के घर पहुंचे उन्होंने सबसे पहले अक्षया की तस्वीर को नमन किया उसके बाद अक्षया के पिता को सांत्वना देते हुए हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह बहुत दुखी है, अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। 
बतादें कि रात 8 बजे सोनाक्षी शर्मा और अक्षया यादव अपने घर लौट रही थी जब यह दोनों छात्रा बेटी बचाओ चौराहे से सिकंदर कंपू की ओर जा रही थी। तो उसी दौरान बाइक पर चारों बदमाशों ने दोनों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया दोनों छात्राएं जमीन पर गिर पड़ी, और उसके बाद आरोपी सुमित ने गोली मारी जो अक्षया के सीने में जा लगी उसके बाद आरोपी सुमित सहित चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल अक्षया यादव को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया था।