नई राहें जीवन में नया बदलाव लाएगी:अंजली गुप्ता बत्रा
Jul 29 2023
ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के द्वारा महिला सेंट्रल जेल में कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए हेल्थ टाक एवं मोटिवेशनल ट्रेनिंग रखी गई। हेल्थ टाक डॉ मोनिका जैन, डॉ रीता मिश्रा द्वारा दी गई। उन्होंने महिलाओं को बेहतर स्वास्थ के बारे में जानकारी दी। साथ ही कैसे साधारण चीजो से हम अपने को फिट रख सकते है इसकी जानकारी प्रदान की। इस मौके परजेल सुप्रिडेंट विदित नरवारिया ने कहाँ अंजली गुप्ता बत्रा का एक अच्छा प्रयास है।
मानव शरीर के लिए खाना जितना जरूरी है उतना ही पानी भी। शरीर की बनावट ही ऐसी है कि वह अतिरिक्त पानी को अपने अन्य माध्यम से निष्कासित कर देता है, लेकिन पानी की कमी पाचन क्रिया को कमजोर कर सकती है। इस कारण डिहाइड्रेशन से बचने के लिए महिलाएं पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
समय पर खाना खाएं
पानी के बाद बारी आती है भोजन की। महिलाएं कई बार अपने खाने का ध्यान ही नहीं रखती हैं। जबकि सेहतमंद रहने के लिए खाने-पीने से लेकर सोने तक का समय निर्धारित होना चाहिए। अनियमित दिनचर्या की वजह से व्यक्ति जल्दी बीमार होता है। दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए। सुबह का हल्का और हेल्दी नाश्ता दिनभर के काम के लिए एनर्जी देता है।
बासी खाने से बचें
आमतौर पर महिलाएं अगर कुछ खाना बच जाए तो महिलाएं बाद में उस बचे हुए बासी भोजन को खा लेती हैं। यही बासी खाना भविष्य में उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए बासी खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा कामकाज जल्दी निपटाने के चक्कर वे समय पर खाना नहीं खातीं और बाद में ओवरइटिंग कर लेती हैं। भूखा रहना और ओवरइटिंग दोनों सेहत के लिए उचित नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोन चेयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने की उन्होंने कहाँ की ये वो महिलायें है जो जाने या अनजाने में यहाँ आ चुकी है। परंतु हमे नफरत अपराध से करना है अपराधी से नहीं। इनकी जि़ंदगी को एक नई राह दिखाने का हमारा छोटा सा प्रयास है। इसी क्रम में यहाँ की महिलाओं के लिए हम छोटी छोटी कार्यशाला भी लगायेगे, ताकि जब ये महिलायें बाहर निकले तो अपना जीवन यापन कर सके।
कार्यक्रम में जेल सुप्रिडेंट विदित नरवारिया, जेलर शर्मा, रानू नाहर, रेनू जैन, मोनिका आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









