गिरनार तीर्थ का नाम बदलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Jul 28 2023

ग्वालियर। सकल जैन समाज ग्वालियर ने गुजरात सरकार द्वारा गिरनार क्षेत्र का नाम बदलकर दत्तात्रेय तीर्थ क्षेत्र रखे जाने के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त विनोद भार्गव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि इस क्षेत्र के विकास के लिए 114 करोड रुपए स्वीकृत किए जाने का वे स्वागत करते हैं लेकिन इसका नाम बदले जाने पर उन्हें आपत्ति है। इसलिए इस क्षेत्र का नाम न बदला जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि दिगंबर जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर प्रभु नेमिनाथ की दीक्षा तपस्या एवं निर्वाण स्थली गिरनार पहाड़ है। गिरनार पर्वत की पांचवी टोंक नेमिनाथ भगवान का मोक्ष स्थल है तथा दूसरी टोंक अनिरूद्ध कुमार मुनि, तीसरी टोंक शंभू कुमार व चौथी टोंक प्रद्युम्न कुमार मुनि की मोक्ष स्थली है, लेकिन अब पूरे गिरनार पर्वत को दत्तात्रेय स्वरूप प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
ज्ञापन सौंपने वालों में समाज के राजेन्द्र जैन, बालचंन्द्र जैन, अतुल जैन, राजेन्द्र अजमेरा, महेन्द्र जैन, विनय कासलीवाल, पुरुषोत्तम जैन, निर्मल पाटनी, मुकेश जैन, अंकित पाटनी, अनुराग जैन, मयंक पांड्या, धरम वरैया, जिनेन्द्र जैन, रतन अजमेरा आदि शामिल थे।