स्व. आनंद नारायण गौड़ को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजलि दी

Jul 28 2023

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय पंडित आनंद नारायण गौड़ का विगत कुछ माह पूर्व निधन हो गया था।
महासंघ के महासचिव राम नारायण मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया श्री गौड़ साहब के निवास पहुंचे तथा उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की, इस अवसर पर उनके परिवार सहित ज्येष्ठ पुत्र रवि आनंद गौड़, पुत्रवधू, पौत्र, पौत्री को अपनी संवेदनाये व्यक्त करते हुये कहा कि श्री गौड़ साहब का निधन ब्राह्मण समाज ही नही मानव समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने अपने जीवन मे हजारों पौधों को लगाकर यह पर्यावरण के लिये उनका प्रेम ही था।उनके निधन को एक युग की समाप्ति बताया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रमुख किशन मुदगल, प्रकाश नारायण शर्मा, डॉ केशव पांडे, सुमन शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ जयवीर भारद्वाज, राम नारायण मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, राजेश नायक, राकेश नायक महेश मिश्रा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, कपिल भार्गव, पुनीत शर्मा पप्पन, सोनू बाजपेयी, देवेंद्र मरैया, डॉ मुन्ना लाल शर्मा, देवेंद्र दुबे, धीरेंद्र तिवारी, पदम नारायण शर्मा, परुषोत्तम पंडित, राज नारायण शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, केपी अरजरिया, राजीव पस्तोर, अवनीश गौड़, हरिकिशन शर्मा, विनीता शर्मा, अभिषेक शर्मा सहित भारी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।