श्रीधर पराडकर स्वयं एक इंस्टीट्यूट हैं:सिंधिया
Jul 28 2023
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार की सुबह संघ कार्यालय राष्ट्रोत्थान न्यास पहुंचे। संघ कार्यालय में मौजूद भारतीय राष्ट्रीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडकर से मुलाकात की। सिंधिया संघ कार्यालय में लगभग पौन घंटे रुके। बताया जा रहा है कि श्रीधर पराडकर ने चर्चा के दौरान सिंधिया की दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया से जुड़ी कुछ स्मृतियों को सिंधिया के साथ साझा किया। सिंधिया ने अंचल चल रहे विकास कार्यों की पराडकर को जानकारी दी। और उनसे मार्गदर्शन भी लिया। मुलाकात के बाद सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि इसे औपचारिक और पारिवारिक मुलाकात बताया। उनका कहना था कि उनदी आजीबा के समय से श्रीधर पराडकर से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। कोरोना काल से ही हम दोनों की इच्छा थी कि व्यक्तिगत रूप से चर्चा हो।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निर्धारित समय पर संघ कार्यालय राष्ट्रोत्थान न्यास पहुंचें। साहित्य जगत में संत माने जाने वाले श्रीधर पराडकर से मुलाकात करने के लिए उनके कक्ष पहुंचे। श्रीधर पराडकर की लेखन और अध्ययन के साथ सादगीभरे जीवन से सिंधिया काफी प्रभावित नजर आये। उन्होंने कहा कि श्रीधर पराडकर व्यक्तिव एक इंस्ट्रीट्यूट है।
अमित शाह के दौरे से प्रेरणा ली है
केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर पूछे गये सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव की जिम्मेदारी ली हैं। उनके निरंतर दौरे से नेता व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन से प्रेरणा मिल रही है। और उनके नेतृत्व दोनों राज्यों में जीत का रोड मैप तैयार हो रहा है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल व प्रदेश में भाजपा सरकार के 18 साल के कार्यकाल में देश व प्रदेश निरंतर विकास किया है। इसी आधार जनता फिर से भाजपा को चुनेगी। उन्होंने कहा कि मेरा अन्नदाता (किसान) कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। क्योंकि कांग्रेस ने कर्जामाफी नहीं कर उनके साथ धोखा किया था। उस विश्वासघात को किसान भूले नहीं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









