कृषि विज्ञान केंद्र दतिया में पीएम किसान सम्मेलन संपन्न
Jul 28 2023
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों को बीवी राष्ट्र को समर्पण, यूरिया गोल्ड-सल्फर कोटेड यूरिया का शुभारंभ, पीएम किसान की चौदहवीं किस्त के रूप में 8.5 करोड से अधिक किसानों के खातों में 17500 करोड़ रुपए से अधिक राशि का स्थांतरण के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रमों का शुभारंभ राजस्थान के जिला सीकर से प्रात: 11बजे से किया।
जिसका प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र दतिया में किया। केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ आरके एस तोमर द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कार्यपरिषद सदस्य अतुल शर्मा ने किसानों से आह्वान किया किया केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की अधिक से अधिक लाभ लें। कार्यक्रम में जैविक कृषि के प्रभारी डॉ नरेश गुप्ता ने जैविक उत्पादों के बारे में तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नत तकनीक संबंधी जानकारी दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









