शिबदास घोष की जन्म शताब्दी वर्ष पर कम्युनिस्ट ने रैली निकाली
Jul 28 2023
ग्वालियर। मेहनतकश मजदूर वर्ग की क्रांतिकारी पार्टी कम्युनिस्ट के संस्थापक महासचिव और समाजवादी विचार को स्थापित करने वाले कॉमरेड शिवदास घोष का जनशताब्दी वर्ष 5 अगस्त 2023 को समाप्त होने जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में कोलकाता पश्चिम बंगाल में एक अखिल भारतीय जनसभा का आयोजन होने जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी की ग्वालियर जिला इकाई द्वारा इंदरगंज चौराहे से लेकर महाराज बाड़ा तक एक रैली का आयोजन किया गया और कॉमरेड शिवदास घोष के विचारों को जनता के प्रचारित किया गया।
इंदरगंज चौराहा पर कॉमरेड शिवदास घोष की तस्वीर पर पुष्पर्पण कर ग्वालियर जिला सचिव कॉमरेड रचना अग्रवाल ने रैली का शुभारंभ किया। महाराज बाड़े पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की वर्तमान परिस्थिति पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि देश में सत्तासीन समस्त राजनैतिक पार्टियां आज पूंजीपतियों के हित में काम कर रही हैं और नीतियां बना रही हैं। बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रेलवे, बैंक आदि समस्त सार्वजनिक व सेवा क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है, देश की आम जनता के लिए जीने के सारे रास्ते बंद किए जा रहे हैं, यहां तक की देश की पूंजीवादी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए देश की जनता की नैतिक रीढ़ को भी खत्म किया जा रहा है जिसके लिए सत्ता की शह पर अश्लीलता, अपसंस्कृति, शराब, नशा को बढ़ाया जा रहा है। जिसके चलते महिलाओं व बच्चियों के साथ घिनौने कृत्य लगातार बढ़ रहे हैं।
इन सबके पीछे सिर्फ वर्तमान में सत्तासीन बीजेपी ही जिम्मेदार नहीं बल्कि समस्त पूंजीपति परस्त पार्टियां चाहे कांग्रेस हो, या बसपा, तृणमूल कांग्रेस ये सभी पूंजीपति वर्ग के हित में आमजनता की बलि चढ़ा रहे हैं। आजादी आंदोलन की गैरसमझौतावादी धारा के क्रांतिकारी और मेहनतकश वर्ग की क्रांतिकारी पार्टी एसयूसीआई कम्युनिस्ट के संस्थापक कॉमरेड शिवदास घोष ने इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति का रास्ता दिखाया और देश के मजदूर-किसानों और आम जनता को संगठित जनांदोलन के रास्ते अपनी पार्टी एसयूसीआई कम्युनिस्ट को पूरे देश में फैलाने और मजबूत करने का आह्वान किया था। अंत में उन्होंने कॉमरेड शिवदास घोष के महान आदर्शों पर चलते हुए आगामी 5 अगस्त को कोलकाता होने जा रही जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया। पार्टी की जिला कमिटी के वरिष्ठ सदस्य कॉम रूपेश जैन ने भी सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन कॉम धीरेंद्र शिवहरे ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









