आगामी त्यौहारों को भाईचारे, शांति एवं सौहार्द से मनाये की शांति समिति की अपील
Jul 28 2023
ग्वालियर। माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर में मनाये जाने वाले त्यौहारों मोहर्रम, रक्षा बंधन, झूलेलाल महोत्सव, माता मरियम का जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गोगादेव जन्मोत्सव के संबंध में कलेक्टर सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी राजेश सिंह चंदेल,अपर कलेक्टर, एडीएम सहित शांति समिति के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
शांति समिति में प्रशासन की ओर से एचबी शर्मा एडीएम द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान प्रशासनिक स्तर से होने वाली तैयारियों से सदस्यगणों को अवगत कराया गया। समस्त शांति समिति के सम्माननीय सदस्यगणों द्वारा आगामी त्यौहारों को भाईचारे, शांति एवं सौहार्द से मनाये जाने का आश्वासन दिया गया तथा साथ ही अपील की गयी कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट आदि ना किये जायें एवं यदि किसी प्रकार के भडकाऊ पोस्ट होते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









