युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Jul 27 2023

ग्वालियर। तिघरा थाना क्षेत्र में एक युवक की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार तिघरा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम तालपुरा निवासी रामबहादुर प्रजापति पुत्र ग्यासीराम प्रजापति (40) का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया में युवक की मौत अधिक शराब पीने से होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।