अंजू मीणा मामले में हिमस ने जांच कराने एसपी को ज्ञापन सौंपा
Jul 27 2023
ग्वालियर। प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जाने वाली भारत की अंजू मीणा मामले में अब नया मोड आ गया है। ग्वालियर में हिंदू महासभा ने अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस के खिलाफ जांच कराने की मांगकर एसपी राजेश चंदेल को ज्ञापन सौंपा। हिंदू महासभा का आरोप है कि परिवार को बाहर से फंडिंग मिलती है।
हिंदू महासभा के नेताओं का कहना है कि अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस और परिवार 40 साल पहले भिंड में रहता था, लेकिन अब ग्वालियर के टेकनपुर क्षेत्र के बोना गांव में निवास कर रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा कि अंजू के पिता ने हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म अपनाया था, जिसके बाद गया प्रसाद ने कई लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित भी कर चुका है। हिंदू महासभा की 11 सदस्यीय टीम ने जांच के दौरान पाया कि गया प्रसाद थॉमस बीएसएफ जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में निवास करता है और उन्हें यह भी आशंका है कि गया प्रसाद और उसके परिवार को बाहरी लोगों से फंडिंग होती है।
हिंदू महासभा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मांग की है कि अंजू के पिता और उसके परिवार की गहराई से जांच होनी चाहिए और अगर संदिग्ध पाए जाते हैं तो कड़ी से कड़ी उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि ग्वालियर के टेकनपुर के बोना गांव में अंजू के पिता गया प्रसाद का घर है। 15 साल की उम्र तक अंजू यही रही है। इसके बाद वह अपने ननिहाल उत्तर प्रदेश के कैलोर में रहती थी। अंजू के पिता गया प्रसाद के 5 बच्चे हैं, जिसमें चार बेटी और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा और एक बेटी कुंवारे हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। अंजू की शादी राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहने वाले अरविंद से हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं।
35 साल की अंजू की फेसबुक पर पाकिस्तान के 29 साल के नसरुल्लाह से दोस्ती हुई थी। पाक सुरक्षा के मुताबिक दोनों की दोस्ती की जांच चल रही है। भारतीय लडक़ी अंजू का कहना है कि वह नसरल्लाह के बिना नहीं रह सकती।
वहीं दूसरी ओर हिंदू महासभा ने ताजियों में डीजे संचालन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। उनका कहना है की जब डीजे पर शादी ब्याह में और अन्य समारोह में प्रतिबंध लग चुका है तो ताजियों में क्यों नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









