महिला से चेन लूटने वाला पकड़ा, एक फरार
Jul 27 2023
ग्वालियर। चार दिन पहले मायके से घर लौट कर आ रही महिला की चेन लूटकर फरार हुए एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने पकड़ा है। जबकि वारदात में शामिल उसका एक साथी पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे से लूटी गई चेन आधा हिस्सा बरामद कर लिया है। बाकी चेन का हिस्सा फरार साथी पर है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके और उसके साथी द्वारा शहर में की गई अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि आनंद नगर में रहने वाली महिला श्रीदेवी पत्नी हितेन्द्र गुर्जर 23 जुलाई को अपने मायके पिण्टो पार्क गई थी और सब से मिलने के बाद उसका भाई पप्पू गुर्जर उसे छोडऩे के लिए आ रहा था। अभी वह सागरताल के पास पहुंची थी कि तभी बाइक से आए दो बदमाश झपट्टा मार कर सोने की चेन लूट ले गए थे। महिला की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया था। वारदात का पता लगाने के लिए सीएसपी संदीप मालवीय, थाना प्रभारी जितेन्द्र तोमर को निर्देश दिए थे, जिस पर एसआई विवेक तोमर सहित थाने के बल को आरोपियों को पकडऩे का टॉस्क दिया।
पुलिस टीम ने तीन दिन की मशक्कत के बाद पड़ताल की तो पता चला कि वारदात को सत्येन्द्र राजपूत पुत्र महेन्द्र राजपूत निवासी सिहोरा नूराबाद हाल निवासी आगरा और मंजीत राजपूत पुत्र केदार राजूपत निवासी पिपरीआ चीनौर के साथ अंजाम दिया। इसका पता चलते ही दो टीमों को आरोपियों को पकडऩे का टॉस्क दिया और पुलिस ने नूराबाद और आगरा में दबिश दी तो पता चला कि सत्येन्द्र अभी किराए का कमरा लेकर नाका चंद्रबदनी पर रह रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर उससे लूटी गई आधी चेन बरामद कर ली है और पता चला है कि आधी चैन उसके दूसरे साथी मंजीत पर है।
फरार मंजीत की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है, लेकिन अभी वह हाथ नहीं आया है। पुलिस की टीमें उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अफसरों की माने तो जल्द ही आरोपी हाथ लग सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









