भारतीय सेना देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए सदैव समर्पित: राठौड़
Jul 27 2023
ग्वालियर। भारत वीर योद्धाओं की भूमि है। हमारी सेना ने हमेशा कड़ा संघर्ष किया है और दुश्मनों को धूल चटाई है। इसका एक स्मरणीय उदाहरण है कारगिल युद्ध। यह बात एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर राजीव कुमार ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर शहीद स्मृति फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि ब्रह्मकुमारी के प्रहलाद भाई थे।
ब्रिगेडियर सिंह ने कहा कि यह आयोजन संदेश देता है कि जब भी सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण की बात आती है तो भारतीय सेना हमेशा सबसे आगे रहती है। अध्यक्षता कर रहे आशीष राठौड़ ने कहा कि 1999 में कारगिल के दुर्गम इलाकों में हमारे बहादुर सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति अपने अटूट समर्पण का प्रदर्शन करते हुए दुश्मन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। इस दिन हम इन वीर सैनिकों को उनके साहस, वीरता और अटूट समर्पण के लिए याद करते हैं और सलाम करते हैं। इस दौरान एनसीसी विद्यार्थियों को युद्ध से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शामिल सेना के अधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन टीओ गजेंद्र जैन ने एवं आभार संजीव शर्मा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर राजीव कुमार कमाडंर, गु्रप मुख्यालय एनसीसी, कर्नल नवदीप कादियान डिप्टी कमाडेंट, कर्नल अरविंद झा प्रशिक्षण अधिकारी, कर्नल आकाश शर्मा कमाडिंग ऑफिसर 15 मप्र बटालियन, कर्नल सुखविंदर सिंह कमाडिंग ऑफिसर 3 मप्र गल्र्स बटालियन, कैप्टन शिवशंकर सिंह इंडियन नेवी 3 मप्र नेवल विंग, सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार मेजर ओमप्रकाश सिंह आदि सेना अधिकारी शामिल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









