ग्वालियर-डबरा नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत, एक ट्रक चालक की हुई मौत
Jul 27 2023
ग्वालियर। ग्वालियर डबरा नेशनल हाइवे 44 पर सिमरिया टेकरी पर गुरुवार तडक़े दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक ड्रायवर की मौत हो गईं। घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटनाक्रम के मुताबिक दोनों ट्रक ग्वालियर की तरफ से डबरा की ओर जा रहे थे। तभी आगे पीछे लगे हुए ट्रकों में से एक ट्रक एमपी 06एचसी 2967 अनबैलेंस होकर हाईवे के डिवाइडर पर जा चढ़ा और पीछे से आ रहे ट्रक एमपी 07 एचबी 2057 की ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें पीछे वाले ट्रक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसमें बैठा ट्रक ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फंसा रह गया जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी और मौके पर डायल 100 पहुंची। घटना में ट्रक ड्राइवर के कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह कुचल चुका था। तत्काल उसे 1033 नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से डबरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक ड्रायवर के परिवार में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद व्यक्ति धर्मेंद्र साहू ने बताया मृतक ट्रक ड्राइवर का नाम ओम प्रकाश बघेल उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम लिधौरा है। और दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता है। धर्मेंद्र साहू ने बताया वह भी दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनके पास किसी राहगीर का फोन आया तब सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतक के बड़े भाई मेहरबान सिंह बघेल ने बताया ओम प्रकाश उन का छोटा भाई था जो कि दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी चलाता था उन्होंने बताया वह 3 दिन पहले ही घर से गाड़ी चलाने के लिए निकला था और उनके पास फोन आया कि ओमप्रकाश का एक्सीडेंट हो गया है ओमप्रकाश का एक लडक़ा भी है जिसकी शादी हो चुकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









