पुलिस ने रेत डम्फर एवं अवैध परिवहन कर पत्थर ले जा रहे ट्रेक्टर को पकड़ा

Jul 26 2023

ग्वालियर। थाना पनिहार क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत एवं अवैध खण्ड़ा पत्थर परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एएसपी जयराज कुबेर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी घाटीगाँव संतोष कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी पनिहार सुश्री विदिता डागर के नेतृत्व में थाना पनिहार पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत एवं खण्डा पत्थर परिवहन को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना पर से अवैध रेत उत्खनन कर चोरी कर ले जा रहे डम्फर क्रमांक यूपी-75-एटी-2714 एवं अवैध खण्डा पत्थर परिवहन कर ले जा रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी07-एसी-0837 को मय पत्थर के खंडों से भरी हुई ट्राली को जप्त कर थाना परिसर खड़ा कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी पनिहार सुश्री विदिता डागर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मउछ तिराहे नयागांव से रेत के डम्फर अवैध रूप से भरकर निकल रहे है। मुखबिर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु पुलिस टीम मउछ तिराहा नयागांव एबी रोड पहुंची, तो देखा कि मउछ की तरफ की एक डम्फर क्रमांक यूपी-75-एटी-2714 आता हुआ दिखा। जिसे रोका गया और देखा तो डम्फर में रेत भरी हुई थी, डम्फर चालक से रेत के संबंध में कागज मांगे तो कोई कागज न होना बताया। उक्त चालक अवैध रूप से रेत को उत्खनन कर चोरी करके विक्रय करने के लिये ले जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त डम्फर को मौके पर जप्त किया गया। 
थाना पनिहार पुलिस को पुन: मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुर की पहाड़ी से पत्थर के खण्ड़े खोदकर अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली भरकर जा रहे है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पहुंचे तो देखा कि एक ट्रैक्टर रामपुर की पहाड़ी से आ रहा था जिसे फोर्स की मदद से रोका। ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर में भरे हुये खण्डा पत्थर के संबंध में रायल्टी एवं वैध अनुमति चाहा गया तो उसने अपने पास रायल्टी एवं कोई वैध अनुमति नहीं होना बताया एवं मौके पर उक्त ट्रैक्टर के कागजात पेश नहीं किये। खण्डा पत्थर का अवैध परिवहन करते पाये जाने के कारण उक्त ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया गया। खनिज की कार्यवाही हेतु प्रथक से खनिज विभाग को पत्र भेजा जायेगा।