एमआईटीएस में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
Jul 26 2023
ग्वालियर। एमआईटीएस द्वारा सेना की सात मद्रास बटालियन के साथ संयुक्त रूप से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुरार केंट स्थित सात मद्रास बटालियन से एमआईटीएस संस्थान परिसर तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक सेना के अधिकारी, जेसीओ व जवान सम्मिलित रहे। साइकिल रैली के पश्चात सात मद्रास बटालियन व एमआईटीएस के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच भी खेला गया। इसके पश्चात एमआईटीएस के सभागार में कारगिल युद्ध पर आधारित एक लघु फि़ल्म का प्रदर्शन छात्रों के समक्ष किया गया जिससे उपस्थित छात्रों में उत्साह व गौरव का संचार हुआ।
शौर्य चक्र से सम्मानित सात मद्रास बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल डी. विनय रेड्डी ने कार्यक्रम में उपस्थित फेकल्टी, स्टाफ एवं छात्र-छात्रों को सम्बोधित करते हुए सैन्य सेवा में उपलब्ध अवसरों एवं चुनोतियों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया जिससे सभागार में उपस्थित लोगों में प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉक्टर राजीव कंसल, एनसीसी अधिकारी मेजर बीपीएस भदौरिया, प्रोफेसर नेहा भारद्वाज, काउंसलर डॉक्टर सपना कुमारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सात मद्रास बटालियन के ट्रेनिंग ऑफिसर मेजर हरिनारायण पाल ने किया।यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









