कारगिल युद्ध में प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों को किया नमन
Jul 26 2023
ग्वालियर। राष्ट्र के हर नागरिक के लिए आज का दिन गौरव महसूस करने का है। 26 जुलाई को पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब देकर कारगिल हिल से दुश्मन को खदेड़ दिया था। सेना के वीर जवानों ने एक-एक इंच जमीन दुश्मन से मुक्त कराने के लिए विषम परिस्थतियों में अपने प्राणों की बाजी लगाकर युद्ध कर कारगिल हिल पर हर भारतीय के गौरव का प्रतीक राष्ट्रध्वज फहराकर हर नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।
इस गौरव पूर्ण क्षणों को स्मृति में रखने के लिए शहर के ह्रदयस्थल महाराज बाड़े पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जहां बलिदानी जवानों की वीरांगनाओं के सम्मान के साथ शौर्य यात्रा भी निकाली गई। महाराज बाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी राजेश सिंह चंदेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में एसपी राजेश सिंह चंदेल और उपस्थित अतिथियों ने सलामी देकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया।
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में सेना, पुलिस और एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। और देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
दुनिया के सबसे दुष्कर करगिल युद्ध की 24 वीं वर्षगांठ पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्वालियर के शहीद सरमन सिंह सहित 527 जांबाजों को सेना, भूतपूर्व सैनिकों, शहर के गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों ने सलामी देकर पुष्प अर्पित किए और उनकी शहादत को नम आंखों से याद किया।
करगिल शहीद सरमन सिंह खेल, शिक्षा प्रसार संस्था मध्यप्रदेश एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन सपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित स्कूली ब‘चों अमर शहीदों को याद करते हुए कई जोश से भर देने वाली प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









