शिक्षा को सेवा के रूप में अपनाना चाहिए न कि उद्योग के रूप में: अनिल ओक
Jul 26 2023
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल की प्राचीन शिक्षण संस्थान मध्यभारत शिक्षा समिति की स्थापना वर्ष 1941 में हुई। मध्यभारत शिक्षा समिति समाज जागरण के लिये शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने का कार्य 82 वर्ष से करते हुये अपने 83 वर्ष में प्रवेश कर रही है। समाज सेवी शिक्षक महिपति बालकृष्ण चिकटे आपातकाल में मीसा बंदी के रूप में जेल में रहे। रिहा होने के उपरांत शिक्षक पद से कार्यमुत होकर उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। यह बात पार्वती बाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय के चिकटे खेल संकुल में आयोजित व्यायान में अनिल ओक ने कही।
मध्यभारत शिक्षा समिति के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता अनिल ओक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-व्यवस्थापक प्रमुख, अध्यक्षता डॉ. गोविन्द प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, डॉ. राजेन्द्र बांदिल, अध्यक्ष मध्यभारत शिक्षा समिति, सचिव अरुण अग्रवाल, मध्यभारत शिक्षा समिति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीजीव्ही कॉलेज में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर चिटेजी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा पार्वती खेल संकुल में किया गया। साथ ही साथ चिटेजी व्यति एवं दर्शन पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
सेवानिवृत्त डॉ. प्रदीप वाजपेयी, पूर्वा प्राचार्य माधव महाविद्यालय, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, पूर्व प्राचार्य माधव महाविद्यालय, चन्द्रकांत जोशी, लेखापाल पीजीव्ही हायर सेकण्डरी स्कूल को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। चिटेजी के जीवन पर वसंत कुंटे ने विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथि परिचय डॉ. राजेन्द्र बांदिल ने दिया।
अनिल ओक ने कहा कि समाज में विकास के लिये शिक्षा एक अनिवार्य घटक है। शिक्षा को उद्योग के रूप में नहीं मानना चाहिये। कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र गुर्जर, डॉ. केके कल्याणकर, नरेन्द्र कुन्टे, सुधीर चतुर्वेदी, डॉ. राकेश कुशवाह, कल्याण सिंह कौरव, श्रीधर पराडकर, विवेक खेडकर, लोकेन्द्र पाराशर, प्रांशु शेजवलकर, वसंत कुंटे, विजय गंभीर, समिति के सदस्यगण के साथ शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. नीति पाण्डेय, डॉ. विवेक भदौरिया, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, नरेश शर्मा, श्रीमती अल्पना करकरे, जगदीश श्रीवास एवं समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक वर्ग तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









