पंजाबी प्रतिभा सम्मान एवं महा सम्मेलन 29 जुलाई को बंधन वाटिका में
Jul 26 2023
ग्वालियर। पंजाबी परिषद संभाग एवं पंजाबी सेवा समिति के तत्वाधान में ग्वालियर चंबल संभाग के समस्त 19 बिरादरियों के पंजाबी परिवारों का पंजाबी महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार 29 जुलाई 23 को बंधन वाटिका में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अध्यक्षता सुश्री नेहा बग्गा एवं विशिष्ट अतिथि चरणजीत नागपाल एवं संयोजक हिमांशु खत्री होंगे। कार्यक्रम में समस्त चंबल संभाग के उन सभी पंजाबी बच्चों को जिन्होंने 10वीं और 12वीं क्लास में 75 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक हासिल किए सम्मानित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम को लेकर एक संयुक्त बैठक जिसमें मोहनलाल अरोरा, कन्हैयालाल आनंद, जगदीश अरोरा, सतपाल बत्रा, तिलक राज बेरी, प्रवीण नागपाल, केके सूरी डबरा, हरिओम नागपाल, अजय सपरा, अजय बत्रा, मनोज जुनेजा, प्रमोद पाहवा, भरत कथूरिया, अविनाश ग्रोवर, जगन्नाथ पाहवा, जयेंद्रपाल खुराना, नरेश तलूजा, नरेंद्र बत्रा, अश्वनी जुनेजा, बलदेव खुराना, प्रवीण घई, राजकुमार अरोड़ा, हिमांशु खत्री, शिल्पा खत्री, मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित पंजाबी सेवा समिति एवं पंजाबी परिषद चंबल संभाग एवं सभी बिरादरी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









