भगत सिंह अखबार हॉकर्स यूनियन ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया
Jul 26 2023
ग्वालियर। भगत सिंह अखबार हॉकर्स यूनियन द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस के अवसर पर सभी हॉकर्स साथियों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में मुख्य वक्ता सुनील गोपाल ने अपने वक्तव्य में कहा तमाम राजनीतिक या संगठन शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हैं और फोटो खींचकर सोशल मीडिया और अखबारों में पहुंचाते हैं। क्या यही सच्ची श्रद्धांजलि है, नहीं साथियों चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान इन तमाम क्रांतिकारियों को अगर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी है तो आपको इनके बारे में पढऩा होगा। चंद्रशेखर आजाद जिस संगठन एचएसआर के कमांडर इन चीफ थे, वह संगठन को क्यों बनाया था उसका उद्देश्य क्या था इसके बारे में जानना चाहिए।
जिस आजाद भारत का सपना इन तमाम क्रांतिकारियों ने देखा था। उनका सपना था कोई भी इंसान दूसरे इंसान पर शोषण ना कर सके। हर हाथ को काम हो सबको शिक्षा सस्ती शिक्षा मिल सके। मजदूर किसानों के हक अधिकारों को कोई छीन ना सके। लेकिन इस व्यवस्था में आज हम क्या देखते हैं, जिसके पास पैसा है वह सारी सुविधा ले सकता है। जिसके पास पैसा नहीं है वह दर-दर की ठोकरें खाते घूमता फिरता है। इस अन्याय शोषण के खिलाफ इन क्रांतिकारियों ने लड़ाई लड़ी थी, ना कि सिर्फ अंग्रेजों को देश से भगाने की। यूनियन के वरिष्ठ सदस्य कृष्णपाल परमार ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी संचालक लालू पाल ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









