राष्ट्रहित में नारी का योगदान पर गोष्ठी का आयोजन मुनिश्री विहसंत सागर द्वारा कराया गया

Jul 26 2023

ग्वालियर। उपाध्याय मुनिश्री विहसंत सागर महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डबरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए वर्षा योग समिति डबरा ने बताया की गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य उपाध्याय मुनिश्री विहसंत सागर महाराज एवं मुनिश्री विश्वसाम्य सागर महाराज के सानिध्य में राष्ट्रहित में नारी का योगदान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त भारत से हजारों की संख्या में गुरु भक्त उपस्थित हुए मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट भारत तिब्बत सहयोग मंच ग्वालियर, पार्षद प्रेमलता जैन, धर्मेंद्र जैन, अलका जैन, कृष्णा रावत, प्रमिला जैन, सुधा ब्रह्मकुमारी आश्रम, श्रीमती सुशीला बरैया, डॉ अंजलि भार्गव उपस्थित हुई। 
मुनिश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि नारी के बिना, कोई भी कार्य नहीं हो सकता नारी का उत्थान आज के समय से नहीं, नारी का उत्थान तो भगवान ऋषभदेव के समय से चला आ रहा है। जैसे शरीर में नाभि का महत्व होता है वैसे ही देश में नारी का महत्व होता है। भक्तांबर मंडल सराफा बाजार, बहू मंडल, आदिनाथ मंडल, जागृति महिला मंडल द्वारा नारी शक्ति पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों एवं गुरु भक्तों का मोमेंटम एवं शॉल भेंट करके  सम्मान किया।
अतिथियों ने राष्ट्रहित में नारी का योगदान विचार गोष्ठी में अपने अपने विचार रखें, जिसमें सभी वक्ताओं ने विशेषकर कर महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढक़र कार्य करने के ऊपर जोर दिया। एवं प्राचीन काल से आधुनिक काल तक नारी के राष्ट्रहित में योगदान की समीक्षा की।  
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महावीर जैन, हेमंत जैन, राजीव जैन, रितेश जैन, विवेक जैन, दीपक जैन, संजय जैन, विनोद शंघाई, नरेंद्र जैन नीरू, कोमल चंद जैन, अतुल जैन, अनुराग जैन, अमन जैन, बसंत जैन, संजय जैन, महावीर जैन, दिनेश जैन, महेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, राजू जैन, ममता जैन, अंजू जैन, नीतू जैन, सविता जैन, ऋतु जैन, कसक जैन, संचिता जैन उपस्थित रहे।