ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में मौत का साया चारों तरफ कहीं चेंबर तो कहीं आवारा पशुओं का आतंक
Jul 25 2023
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र उपनगर ग्वालियर में दिन हो या रात क्षेत्रीय नागरिकों का सडक़ों पर चलना मुश्किल हो रहा है। उपनगर ग्वालियर में वैसे तो क्षेत्रीय विधायक ऊर्जा मंत्री विकास की गंगा बहाने का दावा करते हैं लेकिन आलम यह है कि लोगों को सडक़ों पर चलना मुश्किल हो रहा है। कहीं सीवर के चेंबर लोगों के मौत का कारण बन रहे हैं। वही आवारा पशु भी आतंक फैला रहे हैं सेवानगर से किलागेट का श्रेत्र में आवारा पशुओं का जमावड़ा हमेशा बना रहता है लोगों का सडक़ों पर निकलना ही मुश्किल हो रहा है। कभी-कभी तो आवारा पशुओं के आपस में लडऩे के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि प्रसासन एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत दर्ज करने के बाद उनके कान में जूं नहीं रेंगती शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









