केन्द्रीय जेल में विधिक जागरूकता शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Jul 25 2023

ग्वालियर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर पीसी गुप्ता के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गालिब रसूल के मार्गदर्शन में मंगलवार को केन्द्रीय जेल में विधिक जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विधिक साक्षरता शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा द्वारा बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता व प्ली-बार्गेनिंग (सौदा-अभिवाक) सहित बंदियों को प्राप्त अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक जेल अधीक्षक विपिन दण्डौतिया ने किया। 
इस अवसर पर केन्द्रीय जेल अधीक्षक विदित सिरवैया, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा, सहायक जेल अधीक्षक विपिन दण्डौतिया व सहायक जेल अधीक्षक नीरज यादव सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने फलदार पौधे रोपे। विधिक साक्षरता शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम में आईटीएम यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के छात्र-छात्राओं मुस्कान पटेल, दिव्यांशी गौतम, गौरी शर्मा, अनामिका शर्मा, विषय कुशवाह, अनस खान, उत्कर्ष सागर आदि ने भी सहभागिता की।