वोट क्लब पर थ्री आर सेंटर में अनुपयोगी वस्तुओं को दे सकेंगे आमजन

Jul 24 2023

 

ग्वालियर  24 जुलाई  वोट क्लब पर नगर निगम द्वारा थ्री आर सेंटर प्रारंभ हो चुका है। यहां पर आमजन अपना अनुपयोगी सामान को दे सकते हैं। इन सामानों का सद्पयोग हो सकेगा साथ ही जरूरतमंदों को आपका अनुपयोगी सामान सहायता प्रदान करेगाघरों से निकलने वाले इलेक्ट्रोनिक आइटम, कपडे, किताबों, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि का सद्पयोग करने के लिए नगर निगम द्वारा वोट क्लब पर थ्री आर रिसाइकिल, रियूज और रीड्यूज सेंटर को प्रांरभ किया गया है। इसका उद्देश्य घरों से निकलने वाले अनुपयोगी वस्तुओं के कचरे को कम कर उनका फिर से उपयोग करना है। आमजन यहां पर पहुंचकर वस्तुओं का दान कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों को जरूरत हो वह यहां से अपनी जरूरत का सामान भी ले सकते हैं