निगम परिषद की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय
Jul 24 2023
ग्वालियर 24 जुलाई नगर निगम परिषद की अभयाचित सम्मेलन का आयोजन सभापति श्री मनोज ंिसह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में शहर विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गएनिगम परिषद में आयोजित बैठक में बिंदु क्रमांक एक में गार्बेज शुल्क सामांतर करने को लेकर चर्चा के उपरांत सभापति श्री तोमर ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि गार्बेज शुल्क को लेकर जबलपुर, इंदौर सहित अन्य शहरांे से जानकारी लेकर गार्बेज शुल्क के युक्त युक्तिकरण की कार्यवाही प्रारंभ करें और यदि जो भी आवश्यकता हो तो शासन से विधिक राय ली जाएएजेंडे के बिंदु क्रमांक दो वर्ष 2022-23 की मूल एवं बिलो राशि को समायोजित करने पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि वर्ष 2022-23 की मोलिक निधि, पार्षद निधि, सभापति निधि, महापौर निधि एवं वार्ड समिति की निधि में बची हुई मूल राषि एवं बिलो राषि को वर्ष 2023 में समायोजित कर विधि अनुसार निगमायुक्त कार्यवाही करेंएजेंडे के बिंदु क्रमांक तीन बकाया जलकर को माफ एवं कम करने को लेकर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि प्रस्ताव की विसंगतियों को दूर करते हुए नियमानुसार जलकर माफ अथवा संषोधन करने के लिए निगमायुक्त निगम हित एवं जनता के हित को देखते हुए विधि सम्मत एवं नियमानुसार कार्यवाही करेंएजेंडे का बिंदु क्रमांक चार ग्राम केदारपुर पर आदर्श कॉलोनी का अधोसंरचना विकास कार्य कराने को लेकर निर्णय लिया गया कि उक्त बिंदु दिनांक 28 जुलाई 2023 के साधारण सम्मलेन के एजेंडे में भी सम्मलित है। इसलिए उक्त बिंदु पर दिनांक 28 जुलाई 2023 को चर्चा कर निर्णय लिया जाएगाएजेंडे के बिंदु क्रमांक पांच आउटसोर्स कर्मचारियों की जांच के संबंध में परिषद द्वारा पारित ठहराव क्रमांक 49 दिनांक 25/5/2023 पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि आउटसोर्स जांच कमेठी का गठन मेयर इन कांउसिल द्वारा किया गया था। जांच भी एमआईसी द्वारा की गई थी। अतः जांच कमेठी गुणदोश के आधार पर उक्त प्रकरण पर निर्णय ले और परिषद कार्यालय को अवगत करावेएजेंडे के बिंदु क्रमांक 6 विनियमित कर्मचारियेां को 6वें एवं 7वे वेतनमान देने पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि निगमायुक्त इस बिंदु पर शासन से मार्गदर्षन लेकर उचित कार्यवाही करें, तथा सभापति श्री मनोज तोमर ने कहा कि उनकी ओर से भी शासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया जाएगा। इसके उपरंात एजेंडा समाप्ति की घोषणा की गई
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









