आजाद की प्रतिमा पर गंगाजल से अभिषेक कर बांधा साफा
Jul 23 2023
ग्वालियर। शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर रविवार को कई सामाजिक संगठनों के साथ त्रिमूर्ति चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने आजाद की प्रतिमा पर गंगाजल से अभिषेक कर साफा बांधा एवं माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि आजाद के जीवन का एकमात्र उद्देश्य मां भारती की स्वतंत्रता थी, जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्त्र अर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा होगा।
वहीं बांस एवं शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का पूरा जीवन देश के लिए मर मिटने को समर्पित रहा। आज के नौजवानों को भी इसी प्रकार देश के प्रति जज्बे और साहस की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में शहीद आजाद व लोकमान्य तिलक के नाम पर पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र खटीक, राजकरण सिंह भदौरिया, प्रहलाद भाई, सुरेश पहलवान, दिलीप शर्मा, प्रभात सिंह चौहान, मनीष शर्मा, रोहित श्रीवास, राज कुशवाह, चांद खान, गजेंद्र जैन आदि मौजूद थे।
शहीद चंद्रशेखर व तिलक की जयंती पर किया माल्यार्पण
ग्वालियर। शहरवासियों ने रविवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद की 117 वीं व बाल गंगाधर तिलक की 166 वीं जयंती पर शहरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। आजाद सेवा समिति मुरार के तत्वावधान में बारादरी चौराहा स्थित शहीद आजाद की प्रतिमा पर समिति के पदाधिकारियों सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक व शहरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। यहां मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख अशोक पाठक ने स्वतंत्रता संग्राम में चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद किया और लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। कार्यक्रम संयोजक मुकेश दुबे थे जबकि संचालन संतोष पांडे एवं आभार महेंद्र गुप्ता व्य?त ने किया। इस अवसर पर मुन्नालाल गोयल, नरेश कटारे, मीडिया प्रभारी पंकज पाठक मौजूद रहे। वहीं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर डॉ. ईश्वर चंद्र करकरे, डॉ. जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, अशोक शिरढोडक़र, नवीन करकरे, डॉ. राजेंद्र कुमार, एसके गुप्ता आदि ने बाललाल-पाल चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा राष्ट्र के लिए किए कार्यो का अनुशरण करने का आव्हान किया।
रविवार को बारादरी स्थित आजाद चौक पर अखिल हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज जब सुबह 8.30 बजे माल्यार्पण करने पहुंचे तो प्रतिमा स्थल पर गंदगी व घास थी। उन्होंने निगमायुक्त हर्ष सिंह को शिकायत की। निगमायुक्त ने घटना संज्ञान में आते ही वहां व्यवस्था की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









