ग्वालियर में शूट होगी फि़ल्म विधायक जी.....

Jul 23 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है इसीलिए में अपनी फिल्म विधायक जी यहाँ बना रहा हूँ। ग्वालियर में अच्छी लोकेशन हैं यहाँ फिल्म की शूटिंग करूँगा और स्थानीय कलाकारों को अपनी फिल्म में कास्ट कर रहा हूँ। जिससे यहाँ के कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा फिल्म में कई विषयों को शामिल किया है। राजनीति में परिवर्तन के समय को दिखाता यह फिल्म आप को पसंद आएगी। इससे पहले में मराठी भाषा में तीन फि़ल्में बना चुका हूँ। यह बात अक्षय गोटी अक्षय प्रोडक्शन मुंबई ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा में कहीं।