मनचले बदमाश ने युवती को छत पर बुलाकर उस पर फायर किए
Jul 23 2023
ग्वालियर। ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग लडक़ी को धोखे से पड़ोस में रहने वाले मनचले ने छत पर बुलाकर उसपर फायर ठोंक दिया। आरोपी की हरकत देख नाबालिग ने नीचे बैठकर खुद को बचाया और बदमाश का फायर करने का वीडियो भी बना लिया। बदमाश की इस हरकत से पूरा परिवार दहशत में आ गया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को मुहैया कराई गई जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाश विवेक यादव को कैंसर पहाडिय़ा से कट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पर झांसी रोड में 11 और कोतवाली में एक आपराधिक मामला दर्ज है। इनमें 2 छेडख़ानी व बलात्कार और बाकी मारपीट व धमकाने के हैं।
थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि बदमाश विवेक ने नाबालिग को इंस्टाग्राम पर गोली मारने की धमकी दी थी, और कमर की दोनों ओर कट्टे लगे फोटो भेजा था। बदमाश का मकान नाबालिग के घर के पास ही है। जब नाबालिग जब छत पर पहुंची तो बदमाश विवेक भी छत पर आ गया और नाबालिग पर फायर ठोक दिया। घटना के समय घर में मां-बेटी अकेली थीं। दहशत की वजह से दोनों रात में शिकायत करने थाने आईं। बदमाश विवेक कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस ने धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बदमाश का एक रिश्तेदार पुलिस में है और उस पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामले में इसका पुलिस से भी विवाद हो चुका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









