अपोलो अस्पताल में युवती की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
Jul 22 2023
ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र में स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में भर्ती एक छात्रा की मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में उनकी बेटी के इलाज में लापरवाही की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की है। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा और समझाने का प्रयास किया, उधर आक्रोशित परिजनों ने कहा कि वे पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के किला गेट खिडक़ी मोहल्ले में रहने वाली छात्रा मानसी की मौत हुई है। मानसी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी आईटीएम कॉलेज में इंजीनियरिंग में सेकंड ईयर की छात्रा थी और महज 19 साल की थी। उसे 6 जुलाई को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटी को लिवर, पेट सहित कई तरह के इन्फेक्शन थे। बेटी का इलाज डॉ मनोज श्रीवास्तव ने किया था, जबकि डॉ मनोज श्रीवास्तव दूसरी बीमारी के डॉक्टर है। कुछ दिन के ट्रीटमेंट के बाद जब बच्ची को आराम मिला तो ये कहकर डिस्चार्ज कर दिया कि ट्रीटमेंट पूरा हो चुका है अब आप घर ले जाइए।
हम बच्ची को घर लेकर आ गए, लेकिन बच्ची की हालत फिर खराब हो गई क्योंकि उसके शरीर में इन्फेक्शन ने फिर असर शुरू कर दिया मतलब डॉक्टर्स ने पहले उसका ट्रीटमेंट सही नहीं किया। हमने 20 जुलाई को मानसी को फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया जहाँ शनिवार को दो दिन के इलाज के बाद बेटी की मौत हो गई।
मानसी की मौत के बाद परिजन अपोलो अस्पताल पहुंच गए उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन के गलत इलाज और लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और परिजनों को समझाइश देने का प्रयास किया।
सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं , उनसे बात की जा रही है। उधर परिजनों का कहना है कि वे इस लापरवाही के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









